देव दीपावली: तुलसी के पत्ते का ये छोटा सा उपाय बना देगा आपको मालामाल

आप सभी जानते ही होंगे कि कार्तिक महीने में भगवान विष्णु की पूजा का खास महत्व है। जी दरअसल इस महीने में वह 4 महीने की योग निद्रा से उठ जाते हैं और तब देव उठनी एकादशी के बाद वैकुंठ चतुर्दशी एवं कार्तिक पूर्णिणा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। ऐसे में आज देव दिवाली है और आज के दिन कुछ उपाय किये जा सकते हैं जिससे घर में केवल धन ही धन बरसता है। तो आइए बताते हैं आज आपको कुछ उपाय जो आप कर सकते हैं।
पीला कपड़ा : अगर आप नौकरी या कारोबार में तरक्की चाहते हैं तो कार्तिक माह के किसी गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे पर पीला रंग का कपड़ा बांध दें। ऐसा करने से कारोबार में उन्नती और नौकरी में प्रमोशन मिलता है।
तुलसी के 11 पत्ते : कहा जाता है कार्तिक माह या देव दिवाली के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए और भगवान विष्णु के चित्र या मूर्ति पर तुलसी के 11 पत्तों को बांध देना चाहिए। इससे घर में कभी भी धन- संपत्ति की कमी नहीं होती।
आटे में तुलसी के पत्ते : देव दिवाली के दिन तुलसी के 11 पत्ते लेकर उन्हें घर के आटे के बर्तन में डाल दें। ऐसा करने से घर में शुभ परिवर्तन होंगे।
विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें : कहा जाता है देव दिवाली, एकादशी, अनंत चतुर्दशी, देवशयनी, देव उठनी, दिवाली, खरमास, पुरुषोत्तम मास, तीर्थ क्षेत्र, पर्व आदि विशेष अवसरों पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से सारी बाधाओं का नाश होता है।
सत्यनारायण भगवान की कथा : कहा जाता है देव दिवाली, एकादशी, अनंत चतुर्दशी, देवशयनी, देव उठनी, दिवाली, खरमास, पुरुषोत्तम मास, तीर्थ क्षेत्र, पर्व आदि विशेष अवसरों पर सत्यनारायण भगवान की कथा करवाने से सभी कष्ट खत्म हो जाते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *