भोरमदेव में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया सोमनाथ अमृत महोत्सव में जलाभिषेक और पूजा, भाईचारे व समृद्धि का संदेश दिया

भोरमदेव | उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज भोरमदेव मंदिर परिसर पहुंचे और सोमनाथ अमृत महोत्सव कार्यक्रम के वर्चुअल प्रसारण में सम्मिलित हुए। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर जिलेवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने उप मुख्यमंत्री के साथ पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया और समाज में भाईचारे, शांति और समृद्धि बनाए रखने का संदेश दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *