‘सेवा संकल्प अभियान’ में शामिल होने पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

जगदलपुर| छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए विशेष रूप से जगदलपुर पहुंचे. स्थानीय मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट पर दोनों मंत्रियों का जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अमले और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

प्रशासनिक और राजनीतिक दिग्गजों की रही उपस्थिति

एयरपोर्ट पर पहुँचे उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री का स्वागत करने के लिए बस्तर संभाग और जिले के तमाम शीर्ष अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर निगम के महापौर श्री संजय पाण्डे, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री बी.एन. मीणा, मुख्य वन संरक्षक सुश्री स्टाइलो मंडावी, मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी श्री उत्तम कुमार गुप्ता, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा तथा पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत बस्तर में कार्यक्रमों की धूम

उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में जनसेवा, सहभागिता और सामाजिक सरोकार के व्यापक संदेश के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ हुआ है। इसी कड़ी में जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत बड़े पैमाने पर दीप प्रज्वलन और अन्य रचनात्मक व सेवापरक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के आगमन से बस्तर अंचल के इन सेवा कार्यक्रमों को और अधिक गति मिली है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *