भाजपा जांजगीर चांपा जिले के अंतर्गत डभरा,शक्ति तहसील सहित विभिन्न तहसील मुख्यालयों में हुआ पार्टी का किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन

भाजपा नेताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन-

सक्ती– भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन एवं किसान मोर्चा द्वारा 13 एवं 14 सितंबर को जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न तहसील मुख्यालयों में वर्तमान समय में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तथा इसके अंतर्गत 14 सितंबर को जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र डभरा एवं शक्ति तहसील मुख्यालय में भी यह आयोजन हुआ, जिसमें डभरा तहसील के भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता गोविंद अग्रवाल चंद्रपुरिहा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष कमलेश जांगड़े एवं डभरा भाजपा मंडल के सहप्रभारी धर्मपाल राठौर ने कहा की भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर सभी तहसील मुख्यालय में सदैव किसानों के हित के लिए काम करने वाली भाजपा राज्य के किसान को समृद्ध राष्ट्र,खुशहाल किसान बनाना चाहती है,विगत ढाई वर्षों से राज्य की कांग्रेस सरकार के अकर्मण्यता के कारण प्रदेश के किसानों को बिजली से लेकर खाद की कमी व धान खरीदी के समय बारदाना की विकट परिस्थितियों से जूझना पड़ रहा है, सरप्लस बिजली वाले राज्य छत्तीसगढ़ में लगातार अघोषित बिजली कटौती चल रही है, और राज्य सरकार ने अब तो बिजली की दर में भी बढ़ोतरी कर दी है, यह बढ़ोतरी दुःखद और चिंताजनक है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के डभरा तहसील के तीनों मंडल डभरा, कोटमी और चंद्रपुर के कार्यकर्ताओ द्वारा किसान हित को ध्यान में रखते हुए 6 बिंदुओं की मांग प्रदेश के अल्प बारिश वाले विकासखंडों को जल्द सूखाग्रस्त घोषित करना, कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र अनुरूप किसानों को उनके 2 साल का बकाया बोनस प्रदाय करने अघोषित बिजली कटौती पूर्णता बंद हो और बढ़ी हुई बिजली दर को कम करने, स्थायी पम्प कनेक्शन हेतु किसानों को तत्काल अनुमति प्रदान करने, सोसाइटीयों में खाद की नियमित आवक बनाने , व खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने, 1 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ करने व बारदाने की उचित व्यवस्था खरीदी के पूर्व सुनिश्चित करने आदि मांगो को पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने के लिए राज्यपाल महोदया को तहसीलदार डभरा के माध्यम से ज्ञापन सौप गया, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोविंद चंदरपुरिया, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जांगड़े, कोटमी मंडल अध्यक्ष पीताम्बर पटेल, जिला कार्यसमिति सदस्य नेतराम चंद्रा , डभरा मंडल के सह प्रभारी धरमपाल राठौर रहे, सभी ने राज्य के किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया, कार्यक्रम के प्रभारी किसान मोर्चा के चंद्रपुर के अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, सह प्रभारी डभरा मंडल के अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल, चंद्रपुर के मंडल अध्यक्ष रुद्र कुमार मेहर, डभरा मंडल के महामंत्री सोम चंद्रा, प्रकाश खांडे, चंद्रपुर के महामंत्री गिरजा यादव, किसान मोर्चा के डभरा के अध्यक्ष घनश्याम चंद्रा, कोटमी मंडल के राजकमल पटेल, अनु जन जाति के अध्यक्ष डॉक्टर गजपति मिरेंद्र, भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष बाबूलाल चंद्रा, मंडल में मंत्री अंजनी बरेठ , मनोहर साहू, व्हाट्स अप प्रमुख दिनेश बरेठ, पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष गोविंद साहू, युवा मोर्चा के डभरा मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्रा, चंद्रपुर मंडल के सोनल पाण्डेय, कोटमी मंडल के मनीष महंत, युवा मोर्चा के महामंत्री गंगा टंडन, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक दीपक अग्रवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य सुजीत पांडे, पूनम अग्रवाल, मालखरोदा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भोजराम साहू, वीरेंद्र चंद्रा शक्ति केंद्र सह प्रभारी, पन्नालाल आजाद, विष्णु पटेल, हुलेश चंद्रा रोहित पटेल, लुकेश्वर यादव, आदित्य टिन्नी, राजू निषाद, आकाश महंत, हरिशंकर श्रीवास, डमरूधर पटेल, बोधिराम पटेल, जयराम पटेल, तुलसी मैत्री, बाजूलाल चंद्रा सहित बहुत अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, किसानों के समस्याओं के लिए बारिश के कारण भी बहुत अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे रहे, कार्यक्रम का मंच संचालन डभरा मंडल के महामंत्री प्रकाश खानडे ने करते हुए विस्तार पूर्वक कार्यक्रम की जानकारी दी तथा मूसलाधार बारिश के बावजूद भाजपा नेताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया तथा धरना के पश्चात भाजपा नेताओं ने तहसीलदार भोज कुमार डहरिया को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

तहसील मुख्यालय शक्ति में भी हुआ किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन

सक्ती-भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश के आव्हान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा स्तरीय शक्ति कचहरी चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। एवं राज्यपाल के नाम शक्ति तहसीलदार शिवकुमार डनसेना को ज्ञापन सौंपा। किसानों को आ रही खाद, बीज, बिजली बिल में वृद्धि एवं सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए विभिन्न मांगों को लेकर शक्ति के अग्रसेन चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए। शक्ति नगर मंडल शक्ति ,ग्रामीण मंडल एवं बाराद्वार मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज विशाल धरना प्रदर्शन किया गया ।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में शक्ति विधानसभा के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने भी अपने उद्बोधन में कहा जब से कांग्रेस सरकार आई है । किसानों को किए गए वादों को पूर्ण नहीं कर रही है मैं भी एक किसान हूं समय पर खाद नहीं मिल रहा है घंटों लाइट बंद रहती है इससे खेतों में पानी देने में परेशानी होती है। किसान नेता प्रीतम गबेल ने भी संबोधन में कहा किसानों का समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है बिजली कटौती की जा रही है। प्रदीप गुप्ता ने भी संबोधन किया । जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गवेल ने अपने संबोधन में बताया कि शक्ति में किसान आज खाद की कमी से परेशान हैं, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश सरकार को बार-बार चेता रहे हैं।अनेक वक्ताओं ने संबोधन किया किसान मोर्चा के प्रभारी शक्ति नगर मंडल के मोहन साहू ने भी किसानों पर हो रहे अत्याचार, खाद, बीज, बिजली बिल की समस्या के ऊपर प्रहार किया। रामअवतार अग्रवाल ने भी संबोधन किया, कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल, संतोष राठौर, महामंत्री रामनरेश यादव, दीपक ठाकुर, गोविंद देवांगन किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह ठाकुर लखन चंद्रा, टिकेश्वर गवेल, धनंजय नामदेव, रंजन सिन्हा,दिपक गुप्ता, दाऊ राम राठौर, घनश्याम साहू, नंदू तंबोली, लक्ष्मी सोनी, चितरंजन पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,संजय कश्यप, लाखन नामदेव गोविंदा निराला,राजा सोनी, मनोज सोनी, मनोज सिसौदिया, मुकेश खुटे,युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले के भी विभिन्न तहसील मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन हुआ तथा भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें अनेकों स्थानों पर जांजगीर चांपा जिले के भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *