दिल्ली दुष्कर्म मामला: राहुल गाँधी का फेसबुक अकाउंट भी हो सकता है ब्लॉक, NCPCR ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली: इन दिनों केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया को लेकर जबरदस्त टकराव चल रहा है। इस बीच खबर सामने आई है कि Twitter के बाद राहुल गांधी के खिलाफ डिजिटल पाबंदी और कड़ी हो सकती है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग यानी NCPCR ने राहुल गांधी के फेसबुक अकाउंट भी एक्शन लिए जाने की मांग की है। आयोग का कहना है कि राहुल गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता की पहचान उजागर करके Pocso एक्ट का उल्लंघन किया है। इसके लिए NCPCR ने फेसबुक इंडिया के प्रमुख को नोटिस जारी किया है। फेसबुक इंडिया के हेड को 17 अगस्त की शाम 5 बजे तक पेश होने का नोटिस भेजा है।

गौरतलब है कि इससे पहले Twitter राहुल गांधी का अकाउंट ब्लॉक कर चुका है और, न केवल राहुल गांधी बल्कि कांग्रेस के 10 से अधिक नेताओं का भा ट्विटर अकाउंट लॉक है। इसके साथ ही कांग्रेस के कई अधिकारिक ट्विटर एकाउंट्स को भी लॉक किया गया है। अपने ट्विटर अकाउंट को लॉक किए जाने के बाद राहुल गांधी लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने कल ट्विटर पर पक्षपात करने का भी इल्जाम लगाया था। साथ ही राहुल ने कहा था कि Twitter वही सुनता है, जो सरकार चाहती है।

राहुल गांधी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से भी पलटवार किया गया। भाजपा प्रवक्ता और बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ट्विटर और भाजपा का क्या ताल्लुक है। वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राहुल ने दुष्कर्म पीड़िता का फोटो साझा कर देश के कानून का उल्लंघन किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *