‘स्वतंत्रता दिवस पर 25 लाख तिरंगा बांटेगी दिल्ली सरकार..’, केजरीवाल का ऐलान

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस बार हम सब मिलकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और साथ ही राष्ट्रगान गाएंगे। हर हाथ में तिरंगा होगा। दिल्ली सीएम ने कहा कि आज मैं लोगों से आग्रह करना चाहता हूं कि 14 अगस्त को शाम पांच बजे प्रत्येक भारतवासी हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाए। दिल्ली सरकार 25 लाख तिरंगे बांटेगी। सरकारी स्कूलों में बच्चों को तिरंगा दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी के कोने-कोने में तिरंगा बांटा जाएगा।

AAP सुप्रीमो ने आगे कहा कि आजादी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को एक साथ राष्ट्रगान गाना है। संकल्प लेना है कि देश को नंबर वन बनाना है। प्रत्येक देशवासी को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रत्येक महिला को सुरक्षा देनी है। जब तक ये नहीं होगा, तब तक भारत विश्व का नंबर वन देश नहीं बन पाएगा। 14 अगस्त को मैं भी आप लोगों के साथ मिलकर हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाऊंगा। 130 करोड़ भारतीयों को मिलकर भारत को नंबर वन बनाना है।

सीएम केजरीवाल ने देश और दिल्ली के लोगों से 14 अगस्त की शाम को तिरंगे के साथ राष्ट्रगान गाने का अनुरोध किया। केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों को सभी अलग-अलग तरीके से मना रहे हैं। आज मैं भी आप लोगों से एक आग्रह करना चाहता हूं कि 14 तारीख को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शाम पांच बजे हर भारतवासी अपने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रगान गाए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *