घरेलू हिंसा के मामले में फंसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के नामीगिरामी सिंगर और एक्टर यो यो हनी सिंह (singer-actorYo Yo Honey Singh) ने राहत पाने के लिए दिल्ली की कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें हनी सिंह ने पेशी से छूट की गुहार लगाई है। हनी सिंह ने अपने वकील के जरिये दिल्ली की कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि वह अस्वस्थ होने के चलते कोर्ट में पेश नहीं हो सकते हैं, ऐसे में अगली सुनवाई में वह मौजूद रहेंगे। इसके साथ उन्होंने कोर्ट में पेशी से छूट की इजाजत मांगी है। इस पर दिल्ली कोर्ट ने यो यो हनी सिंह की मेडिकल रिपोर्ट और आयकर रिटर्न मांगा है। इसके साथ यह भी टिप्पणी की है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। वहीं, हनी सिंह के वकील का कहना है कि वे जल्द से जल्द मेडिकल रिकार्ड और इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करेंगे।
यह है पूरा मामला
पत्नी शालिनी तलवार ने एक्टर-सिंगर पति यो यो हनी सिंह और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए दिल्ली की कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। कोर्ट ने पत्नी शालिनी की याचिका पर एक्टर हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह के साथ अन्य आरोपित को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
दिल्ली की तीस हजारी स्थित चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या सिंह ने पत्नी शालिनी सिंह की याचिका पर सिंगर हनी सिंह को पेश होकर 28 अगस्त तक जवाब देने को कहा है। यही वजह है कि सिंगर हनी सिंह ने याचिका दायर पेशी से छूट देने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई है।
शालिनी सिंह ने पति हनी सिंह पर लगाए हैं गंभीर आरोप
तीस हजारी कोर्ट में दायर याचिका में शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी का कहना है कि वह खुद को बाड़े में बंद जानवर की तरह महसूस करती है। शालिनी का कहना है कि ससुराल में उनसे क्रूर व्यवहार होता है। शालिनी तलवार के वकील संदीप कपूर और अपूर्ण पांडे के मुताबिक, शादी के बाद से ही उनके मुवक्किल शालिनी तलवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था
मशहूर होने पर हनी सिंह ने की थी शालिनी से शादी
बताया जा रहा है कि हनी सिंह ने काफी पहले यानी मशहूर होने से पूर्व ही शालिनी तलवार से शादी कर ली थी। हनी सिंह और शालिनी बचपन के दोस्त हैं। हनी और शालिनी स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते थे और पसंद करने लगे थे। दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन परिवार की रजामंदी से।