ऑस्कर अवॉर्ड 2023 की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन 12 मार्च को होने जा रहा है। पहली बार भारत से कोई सेलिब्रिटी इस अवॉर्ड को प्रेजेंट करने जा रहा है। बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण को इस खास पल का साक्षी बनने के लिए चुना गया है। इस खास मौके पर दीपिका की ड्रेस और उनका लुक देखने के लिए फैंस बेताब हैं। हमेशा से ही एक्ट्रेस के रेड कार्पेट लुक ने लोगों का दिल जीता है। तो चलिए आज बॉलीवुड हसीना दीपिका पादुकोण के अब तक के रेड कार्पेट लुक पर एक नजर डालते हैं।
कान्स 2022 में दीपिका पादुकोण के शानदार फ्लोर-लेंथ गाउन में ब्लैक और गोल्ड के पैटर्न थे, जिसने इसे एक शानदार और शाही लुक दिया। उन्होंने ब्लैक फर स्लीव्स वाले मैचिंग शोल्डर गियर के साथ पेयर करके ग्लैम कोशेंट को काफी खूबसूरती के साथ पेश किया था। उनका ये लुक काफी बेहतरीन था। अपने मेकअप के लिए, दीपिका ने स्मोकी आई लुक और न्यूड-ब्राउन लिप शेड चुना, जबकि उनके स्लीक शोल्डर-लेंथ बालों ने उनके लुक को कंप्लीट किया।
दीपिका पादुकोण ने कान्स 2022 में ही सब्यसाची की ड्रेस पहन लोगों का दिल जीता। उन्होंने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई ब्लैक और गोल्ड साड़ी पहन रेट्रो लुक अपनाया था। इसके साथ उन्होंने स्लीव लैस ब्लाउज और गोल्डन हैंडबैग पेयर किया था।