किचन में लाश मिली, सुसाइड नोट बरामद

रायगढ़। जिला में एक युवक ने घर के किचन में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। साथ ही उसने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने मौत का कारण किसी को नहीं बताया है। मामले में पुलिस आगे की जांच में जूट गई है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 6 निवासी शुभम पंकज 32 साल अपनी मां व परिवार के साथ रहता था। रविवार की शाम को अज्ञात कारण से उसने घर के किचन में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया।

कुछ देर बाद जब इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी, तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। वहीं उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मैं शुभम पंकज पिता शिवचंद पंकज अपने पूरे होशों हवास में आत्महत्या करने ज रहा हूं तथा मैं यह चाहता हूं कि इसका दोषी किसी अन्य को करार नहीं किया जाये इसका पूर्ण जवाबदारी मेरी स्वयं कि होगी। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच में जूट गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *