राम मंदिर में सावन में उमड़ा भक्तों का सैलाब: 35 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, अमेरिका, श्रीलंका और नेपाल से आए भक्तों ने भी लगाई हाजिरी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या  में रामलला के दर्शन (Ramlala Darshan) के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सावन माह में 35 लाख भक्तों ने भगवान राम के दर्शन किए। रामलला के दिव्य स्वरूप को देखने के लिए श्रद्धालु अमेरिका से भी आए। श्रीलंका और नेपाल से भी आए भक्तों ने दरबार में हाजिरी लगाई। देश विदेश से औसतन एक लाख भक्त रोजाना भगवान राम के दरबार में आते है।

अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) बनने के बाद से ही श्रद्धलुओं का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। वहीं लगातार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में अवस्थापना सुविधा को लेकर अपनी गंभीरता दिखा रही है। यही कारण है कि देश ही नही विदेशों से भी रामलला के भक्त दर्शन के लिए अयोध्या राम मंदिर कतारों में देखने को मिल रहे है।

आपको बता दें कि श्रावण मास में अयोध्या के राम दरबार मे तकरीबन 35 लाख श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी लगाई है। रामलला के दिव्य स्वरूप को देखने और उनके आशीर्वाद के लिए लालायित भक्तों में देश के साथ अमेरिका, श्रीलंका और नेपाल के भक्त कतारबद्ध दिखाई दिए। इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार हर रोज तकरीबन 1 लाख भक्त रामलला के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *