6 किसानों की धान फसल को बदमाशों ने फूंका, लाखों का हुआ नुकसान

पत्थलगांव। बीती रात कुनकुरी थाना क्षेत्र का ढ़ोलचुंवा गांव मे बदमाशों ने एक बड़े खलिहान में आग लगाकर 6 किसानों की धान फसल को खाक कर दिया। इस आगजनी की घटना में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किसानों का शक के आधार पर पुलिस ने गांव के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

इन बदमाशों ने शराब के नशे में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने दोनों बदमाशों के विरुद्ध आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसानों के खलिहान मे लगी आग को सुबह तक बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लाखों की फसल अब राख में बदल गई है। इस बड़ी आगजनी की सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना थाना पुलिस की टीम ढोलचुँवा गांव पहुंच गई। यंहा मौके पर राजस्व विभाग के अमले ने लगभग दो सौ क्विंटल से अधिक धान फसल का नुकसान होने का आंकलन किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *