देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 1.72 लाख नए केस दर्ज

देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर मामूली तेजी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,70,433 नये मामले दर्ज किये गये। ये एक दिन पहले के आंकड़ों के मुकाबले 6.8% ज्यादा हैं। इस दौरान 1008 मौतें भी दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल 15,33, 921 सक्रिय मामले हैं, जबकि रोजाना की पॉजिटिविटी रेट 10.99% है। कोरोना के संक्रमण से मरनेवालों का कुल आंकड़ा 4,98,983 पहुंच गया है। वैसे देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 167.87 करोड़ वैक्सीन डोज लगाये जा चुके हैं।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *