पढ़ाई में निरंतरता एवं प्रतिदिन के प्रयास से मिलेगी सफलता – कलेक्टर बच्चों को मार्गदर्शन करते हुए दिए सफलता के टिप्स

किरन्दुल– कलेक्टर विनीत नंदनवार द्वारा गुरुवार किरन्दुल स्थित बीआईओपी स्कूल में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बच्चों को परीक्षा में सफल होने के तरीके बताए।केंद्रीय विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल,शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोड़ेनार, शासकीय गर्ल्स स्कूल किरंदुल, अरविंद महाविद्यालय किरंदुल से उपस्थित 11वीं एवं 12वीं के बच्चों के साथ कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षा हेतु मार्गदर्शन करते हुए सफलता के टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देकर संतुष्ट दिया। कार्यक्रम में कलेक्टर नंदनवार ने छात्र-छात्राओं को किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। सही रणनीति और कड़ी मेहनत से सफलता निश्चित है। उन्होंने प्रत्येक विषयों की महिनेवार कार्ययोजना के साथ प्रतिदिन कार्ययोजना बना कर समय-समय से रिवीजन करने को कहा।उन्होंने कहा कि हमेशा अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें। साथ ही समय सीमा तय कर आप अपने लक्ष्य को हासिल करने प्रति दिवस की दिनचर्या को नियमित रूप से पालन करें। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए समय के महत्व पर प्रकाश डाला। नंदनवार ने कहा कि समय का सही तरीके से उपयोग एवं अपनी पढ़ाई में निरंतरता के साथ किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने पढ़ाई के साथ शारीरिक गतिविधियां जैसे एक्सरसाइज, योग करने, संतुलित आहार लेने को कहा।
जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा हर दिन के प्रयास से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि रूचि अनुसार विषयों की कार्ययोजना बनाएं।साथ ही अधिक से अधिक प्रयास करें जिससे आप चीजों को ज्यादा समय तक याद रख पाएंगे। हमेशा ऑथेंटिक किताबों का ही चयन करें। गुणवत्ता युक्त किताबों का चयन करते हुए कम से कम किताबों का उपयोग करते हुए अधिक से अधिक बार रिवीजन करें। पिछले कुछ वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करते हुए अधिक से अधिक टेस्ट सीरीज दे और स्व आकलन कर अपने आप में सुधार लाते हुए अग्रसर हो सकते हैं। सभी विषयों को बराबर महत्व देते हुए तैयारी करें।जिससे अच्छे अंक हासिल करते हुए बेहतर परिणाम ला सकते हैं।इस कार्यक्रम में डीजीएम बी माधव कुमार,जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा, जिला मिशन समन्वय एस एल सोरी,बीआईओपी स्कूल प्राचार्य अरुमोय विश्वास,डीएवी प्राचार्य पीएल वर्मा, अरविंद कॉलेज प्राचार्या शारदा दर्रो,केवीएस प्राचार्य बी सी द्विवेदी,सहायक परियोजना समन्वयक राजेन्द्र पांडे अन्य शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *