किरन्दुल-आज शनिवार 26 नवम्बर को केंद्रीय विद्यालय किरन्दुल में संविधान दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य ‘डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने डॉ बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संविधान की आत्मा संविधान की प्रस्तावना का वाचन पाठ्य सहगामी क्रिया कप्तान निशिया महेंग ने किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिताका आयोजन किया गया विषय था भारत-लोकतंत्र की जननी। छात्र परिषद् के कप्तान अमित कुमार ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला विद्यालय के शिक्षक मुकेश टेंभुर्णे ने संविधान निर्माता ‘बाबासाहब अंबेडकर के जीवन और संविधान निर्माण में उनके योगदान केवारे में विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया।
कक्षा आठवीं के छात्र अनमोल पाण्डेय ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमूर्ति के रूप में उपस्थिती दी। कुमार वंश ने देशभक्ति एकल नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर विद्यालय में सामान्यज्ञान, निबंध लेखन,वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद कुमार टुवेंसी का योगदान सराहनीय रहा।विद्यालय समस्त कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।