दुकानों को बंद कराने सड़कों पर निकले कांग्रेसी

रायपुर। कवर्धा के लोहारीडीह हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया है. बंद को सफल बनाने कांग्रेसी सड़कों पर निकले हैं और व्यापारियों से समर्थन मांगकर दुकानें बंद करा रहे. वहीं राजधानी के सबसे बड़े सब्जी बाजार शास्त्री मार्केट में बंद का कोई असर नहीं है. राजधानी में बंद का मिला जुला असर देखने को मिल रहा.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शहर में कवर्धा कांड को लेकर बंद का आवाह्न किया गया है. आज सड़कों में निकलकर सभी मार्केट को बंद करवाया जा रहा है. आम जनता से जन समर्थन मांग रहे हैं. कल रात बड़ी संख्या में थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों सहित एसपी और कलेक्टर का ट्रांसफर कांग्रेस के दबाव में आकर सरकार ने किया है, लेकिन इससे क्या होगा. प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है. कवर्धा गृहमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है और वहां ऐसी घटना हुई है. निर्दोष पर कार्रवाई की गई, जिसे लेकर आज छत्तीसगढ़ में बंद का आवाह्न किया गया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *