रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धमतरी में केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ फूंका पुतला

धमतरी। कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी मैदान के पास जुटे और केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ समय के लिए हल्की नोकझोंक की स्थिति बन गई। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया।

ED की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जांच एजेंसियों की भूमिका निष्पक्ष होनी चाहिए और राजनीतिक दबाव से मुक्त रहना चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि पार्टी जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे भी आवाज उठाती रहेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *