आजादी की 75 वी वर्ष गाँठ को हीरक महोत्सव के रूप में मनायेगी जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस, 2 अक्टूबर 2021 से 15 अगस्त 2022 तक जिले में होंगे विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम
हीरक महोत्सव के लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक दृष्टिकोण से हुई प्रभारियों की हुई नियुक्ति-
सक्ति-भारत की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को कांग्रेस पार्टी पूरे देश में हीरक महोत्सव के रूप में मनाने जा रही है,इसी तारतम्य में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती से प्रारंभ होकर 15 अगस्त 2022 स्वाधीनता दिवस तक छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी के 75 वी वर्षगांठ को हीरक महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा। इस संबंध मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई मे राज्य आयोजन क्रियान्वयन समिति का गठन राज्य स्तर पर किया गया है,समिति के मार्गदर्शन से गांधी के सपनों का भारत बनाने की दिशा मे 1 वर्ष का आयोजन रूप रेखा तैयार की गई है जिसमे देश के महापुरुषों की जयंती व पुण्य तिथी व छत्तीसगढ़ के पुरूधाओ को स्मरण श्रद्धांजलि दी जावेगी। आयोजन में फल वितरण, श्रमदान, चित्रकला, निबंध, रक्तदान आदि जैसे रचनात्मक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में जांजगीर चांपा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा चौलेश्वर चंद्राकर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य में 2 अक्टूबर 2021से लेकर 15 अगस्त 2022 तक आजादी के 75 वी वर्षगांठ को हीरक महोत्सव के रूप में मनाए जाने के संबंध मे ग्राम ब्लॉक नगर एवं जिला स्तर पर अनेकों रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें महापुरुषों के जयंती पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन के साथ उन्हें समर्पित जनहित में रचनात्मक आयोजन किए जाएंगे। श्री चंद्राकर ने कहा कि इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग सहित कॉग्रेस कमेटी शहर ब्लॉक ग्रामीण स्तर पर आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास से मनाया जाने के लिए हीरक महोत्सव आयोजन प्रभारियों की नियुक्ति जिला कांग्रेस प्रभारी अर्जुन तिवारी जी के मार्गदर्शन मे की गई है जिनमें नवागढ़ ब्लाक ग्रामिण – पंडित रघुराज पांडे गोपाल रात्रे, पामगढ ब्लाक- लोचन साव, राम राज पाण्डे, अकलतरा ब्लाक – गिरधारी यादव महारथी बघेल, बलौदा ब्लाक- रोहन साहू ,संतोषी मनोज रात्रे, सक्ति ब्लाक- ईश्वर लोधी श्याम अग्रवाल जैजैपुर- तारकेश्वर गबेल, देवा लहरे, बम्हनीडीह- भविष्य चंद्राकर, किशोर साहू , हसौद- लहरी यादव, सरिता धन्नू साहू, मालखरोदा- अनिल नत्थू राम चंद्रा मनोज खरे, डभरा ब्लाक- अयोध्या भारद्वाज कमल किशोर साहू इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में चांपा नगर-अनिल शुक्ला , संजय केदार अग्रवाल,जांजगीर – लव तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता, नवागढ- नारायण खंडेलिया, अजीत राणा, अकलतरा- ज्योति किशन कश्यप, श्री मति नीता थवाईत, सक्ति- धर्मेंद्र कुवर, विकास नायक, चंद्रपुर- नेतराम पटेल, रईस किंग्स खूँटे, शिवरीनारायण-मणि कश्यप, अजय दिव्य, राहौद- उत्तम पटेल, मुस्कान परवीन, बाराद्वार-अमर बनाफर, अमित राठौर, बलौदा- चूड़ामणि राठौर, अनूप पलागे, डभरा- छोटेलाल चंद्रा, शिव साहू, अडभार- सुरेंद्र भार्गव, नागेन्द्र सामले, जैजेपुर- मधुसूदन साहू, सुभान खान आदि प्रभारी मनोनीत किए गए हैं जिनके मार्गदर्शन में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हीरक महोत्सव के महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए 2 अक्टूबर 2021 से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती अवसर पर प्रारंभ होकर 15 अगस्त2022 स्वाधीनता दिवस तक हीरक महोत्सव आयोजन के प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित आयोजन सूची अनुसार सभी आयोजनो को अनिवार्यता प्रदान करते हुए सफल बनाने हेतु नियुक्त प्रभारियो के साथ मिलकर सक्रीय रूप से रचनात्मकपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करेगी