भूकंप में घायल 2 कर्मचारियों की हालत गंभीर

कोरिया। कोरिया जिले में कल रात करीब 1 बजे कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4 प्लस मापी गई है। भूकंप की वजह से एसईसीएल चरचा अंडर ग्राउंड माइंस के अंदर गोफ गिरने से 3 मजदूर घायल हो गए हैं। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग 1 बजे जिला मुख्यालय बैकुंठपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों की वजह से चरचा अंडर ग्राउंड कोल माइंस में बड़ा हादसा हो गया। भूकंप के चंद मिनटों के अंतराल में चरचा ईस्ट खदान के 101 नंबर पैनल में एयर ब्लास्ट की घटना हुई। इससे हवा में तिनके की तरह 3 श्रमिक उड़ गए। इससे तीनों कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में रिफर किया गया है। इसमें दो की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि जिस दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए, उस समय माइंस में एक दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *