बलौदा बाजार। नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 12 में मुस्लिम कब्रिस्तान के पास से वृद्धाश्रम तक कांक्रीट नाली निर्माण किये जाने भूमि पूजन किया गया,उक्त नाली निर्माण का कार्य पार्षद निधि से किये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित कार्य योजना के अनुरूप पार्षद निधि से 06.85 लाख से कार्य पूर्ण कराए जाने नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा भूमि पूजन किया गया व विधिवत पूजा अर्चना कर श्री फल तोड़कर कर कुदाल चलाकर कार्य आरंभ कराया गया, साथ में वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद गौतम चौहान उपाध्यक्ष जितेंद्र माहले सहित सभापति जितेंद्र डड़सेना, पार्षद सलमान शेख, पार्षद प्रतिनिधि शशिभूषण शुक्ला,रविन्द्र नामदेव,भी भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए व पूजा अर्चना की गई।
न.पा.अध्यक्ष अशोक जैन द्वारा नाली निर्माण के लिए तैयार कार्य योजना के अनुरूप अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ कराए जाने निर्देशित किया गया एवम शासन के द्वारा नगर में विकास कार्य हेतु हर संभव सहयोग किये जाने की बात कही गई,तथा वार्ड का भृमण कर वार्ड वासियों से चर्चा की गई व निर्माण कार्य में गुणवत्ता पूर्ण कार्य किये जाने की बात कही।
भूमिपूजन के इस अवसर पर नगरपालिका के उप अभियन्ता मुगल किशोर साहू , वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा नेता पूर्व मंडी सचिव योगेश अग्रवाल, गुरुदत्त तिवारी, मितेन्द्र जैन, सहित वार्ड क्रमांक 12 के कुसुम बेगम,मधु फेकर,मनबाई टण्डन,गौरी,संतोषी कसेर,बुधयारीन फेकर,रजनी बंजारे सहित अन्य वार्ड के नागरीकरण व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।