सीएम विष्णु देव साय दो दिवसीय दौरे पर जगदलपुर पहुंचे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे पर आज जगदलपुर पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित हैं। जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

बुलडोजर की कार्रवाई पर सीएम साय का बड़ा बयान  – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भयमुक्त शासन देने के वादे तथा अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में लगे लोगों और गैरकानूनी कार्यों में लगे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर में 20 जनवरी की दरम्यानी रात को चरवाहे साधराम यादव की हत्या के मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रशासन को दिये थे। प्रशासन ने निर्देश मिलने के अगले ही दिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्रशासन ने साधराम के हत्या के आरोपी अयाज खान के कवर्धा में वार्ड 18 में किये गये अवैध कब्जे को आज जमींदोज कर दिया। अयाज खान ने अपने घर में अवैध निर्माण कर आटा चक्की की दुकान खोली थी। प्रशासन की टीम आज यहां पहुँची और अवैध कब्जा जमींदोज कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस मामले में यादव की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। उपमुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात 24 घंटे के भीतर ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले के संज्ञान में आते ही उप मुख्यमंत्री शर्मा ने निर्देश दिये थे कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो। कार्रवाई इस तरह से सख्त हो ताकि असामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश जाए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *