सीएम साय ने की UBGL ब्लास्ट में घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

रायपुर। सीएम साय ने UBGL ब्लास्ट में घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बता दें कि बीजापुर जिले के उसूर थाना इलाके के गलगम में CRPF-196 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान UBGL सेल ब्लास्ट होने से एक जवान को चोट आई है। इससे 5 सौ मीटर के फासले पर पोलिंग बूथ है। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है।

सीएम साय ने की UBGL ब्लास्ट में घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *