सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: मीत नगर रेलवे फाटक के नीचे अंडरपास बनेगा, सबोली श्मशान घाट पहुंच आसान

दिल्ली | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीत नगर रेलवे फाटक के नीचे अंडरपास बनाने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला सबोली श्मशान घाट तक पहुंचने में स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए लिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने अंडरपास बनाने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।

मीत नगर रेलवे फाटक सालों से बंद पड़ा था। अशोक नगर की ओर से सबोली आने-जाने वाले लोगों को अब तक लगभग दो किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। फाटक पर फ्लाईओवर बनने के बाद रेलवे ने लाइन के दोनों ओर दीवारें बना दी थीं, जिससे आवागमन और भी मुश्किल हो गया।

सबोली श्मशान घाट तक रोहतास नगर, गोकुलपुरी और आस-पास की कई कॉलोनियों के लोग अंतिम संस्कार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आते हैं। कई वर्षों से इस समस्या का समाधान करने की मांग उठ रही थी।

रोहतास नगर के विधायक जितेंद्र महाजन ने बताया कि यह मामला लंबे समय से उठाया जा रहा था। अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे गंभीरता से लिया और अंडरपास बनाने की मंजूरी दी है। अंडरपास बनने के बाद स्थानीय लोगों को श्मशान घाट जाने में काफी आसानी होगी और लंबा चक्कर लगाने की समस्या खत्म हो जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *