सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी पत्नी को एनिवर्सरी की बधाई, लिखा- “तुम मेरे हो, मेरे रहना”

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल की शादी की सालगिरह 3 फरवरी को है. 38 साल पहले इसी दिन दोनों शादी के बंधन में बंधे थे.

अपनी शादी की सालगिरह पर सीएम भूपेश बघेल ने एक फोटो अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से शेयर की है. इस फोटो में सीएम भूपेश अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ नजर आ रहे हैं. इसी फोटो को शेयर कर सीएम बघेल ने सालगिरह पर अपने दिल की बात कही है. लिखा- “तुम मेरे हो, मेरे रहना”

इससे पहले भी सीएम ने एक और ट्वीट कर लिखा था- हर उतार-चढ़ाव एवं सुख-दुःख में सदैव सहभागी रहीं मेरी जीवन साथी मुक्तेश्वरी आज ही के दिन 38 वर्ष पहले मेरे जीवन का हिस्सा बनीं. आज इस ख़ास दिन पर प्रेषित शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करता हूं.’

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *