काशी विश्वनाथ के दर्शन कर प्रचार में जुटेंगे सीएम बघेल

रायपुर,|मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विगत दिनों से यूपी दौरे पर है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे, और दोपहर 1.30 बजे वाराणसी के पिंडरा विधानसभा के फूलपुर मार्केट में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.20 बजे लाल बहादुर शास्त्री विमानतल पहुंचेंगे, जहां से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। करीब 4 बजे निजी होटल पहुंचेंगे, और विश्राम करेंगे।

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने छग के सीएम भूपेश बघेल को यूपी चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वही कल सीएम भूपेश बघेल ने ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मिश्रा के समर्थन में आमसभा को संबोधित कर मतदान करने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा- जनता अब अपनी लोकतांत्रिक ताकत को एकजुटता से मूल मुद्दों के लिए प्रयोग करने जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *