प्री बजट की बैठक में शामिल हुए सीएम बघेल, केंद्रीय वित्त मंत्री से की एनपीएस के 17,240 करोड़ लौटने की मांग

रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री से एनपीएस की 17,240 करोड़ की राशि लौटने की मांग की। उन्‍होंने कहा, राज्य का अंश पृथक पेंशन निधि में जमा किया जाएगा। बैठक में बजट 2023 को लेकर वित्त मंत्री से अहम मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

मुख्यमंत्री बघेल पांच दिनों तक प्रदेश से बाहर रहेंगे। गुरुवार को वह रायपुर से मुंबई के लिए रवाना हुए। वहां उन्हें दादा साहेब फाल्के आइकान अवार्ड समारोह में शामिल होना है। शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को उन्हें भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने मध्य प्रदेश जाना है। उसके बाद वे गुजरात में चुनाव प्रचार करने जाएंगे।
मुंबई रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि वे आज मुंबई जा रहे हैं। शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ बैठक है। उसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है। उनको भारत जोड़ो यात्रा के लिए मध्य प्रदेश के महू में भी रहना है। संविधान दिवस भी है और महू बाबा साहब की जन्म स्थली है। इसलिए यह महत्वपूर्ण होने वाला है। उसके बाद गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए जाना है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *