सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 5 मार्च को आएंगे रायपुर

रायपुर। 19 मार्च को प्रस्तावित आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन अब 5 मार्च को रायपुर में होगा। प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान करेंगे शिरकत करेंगे। इस आशय की जानकारी आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी है। हुपेंडी ने कहा कि हमारे शीर्ष नेताओं का रायपुर आगमन और कार्यकर्ता संवाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह वर्धन करेगा। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारी पर चर्चा कर रणनीति तय करेंगे।

आप प्रदेशाध्क्ष ने बताया कि संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश के सभी जिला में जिला प्रभारी और जिला सचिव, लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी गई है। विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर 455 ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए जा चुके है जो संगठन विस्तार को आगे सर्किल इंचार्ज और बूथ स्तर तक ले जायेंगे। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। दिल्ली में केजरीवाल की आप सरकार ने जिस प्रकार पूरी दिल्ली में सिर्फ 5 साल में बहुत से कार्य किए फिर छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं? पंजाब में नवनिर्मित भगवंत मान की आप सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों से किए गए बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से सुविधाएं दी हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *