अस्पताल में साफ-सफाई करने वाली महिला की मौत

कोरबा। जिले की मानिकपुर चौकी क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला का नाम जया यादव (30 वर्ष) है, जो SECL अस्पताल में काम करती थी। वहीं जया के परिजनों ने अपने दामाद पर संदेह जाहिर किया है। घटना मुड़ापार बस्ती की है। जानकारी के मुताबिक, जया की शादी कोरबा के मुड़ापार में रहने वाले रवि यादव के साथ हुई थी। उनकी शादी को 5 साल हो चुके हैं और उनका 4 साल का एक बेटा नीरज है। रवि हमाली का काम करता था। उसे शराब पीने की बहुत बुरी लत थी। वो अपनी सारी कमाई भी शराब में उड़ा देता था। जिसके बाद जया ने परिवार के भरण-पोषण के लिए SECL अस्पताल में साफ-सफाई का काम करना शुरू कर दिया था।

मंगलवार को महिला को संदिग्ध परिस्थिति में उसका पति रवि यादव जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि उसकी पत्नी को चक्कर आ रहे थे, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। तब जाकर वो उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। महिला की मौत की जानकारी उसके मायकेवालों को दी गई। तुरंत जया का भाई मनमोहन अस्पताल पहुंचा। उसने दामाद रवि यादव पर संदेह जताया। उसने कहा कि बहन अपने पति से बहुत परेशान रहती थी और अक्सर उसकी शिकायत करती थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *