प्रकाश विद्यालय में बाल दिवस समारोह आयोजित

किरन्दुल-प्रकाश विद्यालय किरन्दुल ने विद्यालय का 54वीं स्थापना दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया। सोमवार को आयोजित बाल दिवस समारोह में एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों द्वारा नृत्य,नाटक, संगीत एवं भारत दर्शन (बस्तर से कश्मीर तक की झाँकी) की अनोखी प्रस्तुति दी गई। पहली से लेकर दसवीं तक के बच्चों के लिए कला,निबंध,रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पं जवाहर लाल नेहरू (चाचा नेहरू) की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में मैनेजर फादर थामस,प्राचार्य फिलिप अब्राहम,मदर ग्रेस एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *