इंडिया हिप हॉप डांस चैंपियनशिप में बस्तर के बच्चे लेंगें भाग, मुंबई में होगा ग्रैंड फिनाले

कोंडागांव. इंडिया हिप हॉप डांस चैंपियनशिप सीजन 12 में स्टूडियो 27 कोंडागांव के बच्चों ने वीडियो ऑडिशन देकर सेमीफाइनल राउंड के लिए सेलेक्ट हो चुके है। इसके बाद इंडियान हिप हॉप डासं चैंपियनशिप, सीजन 12 ग्रैंड फिनाले में 26 से 30 दिसंबर 2023 को मुंबई में होगा। विजेतओं को वर्ल्ड हिप हॉप डांस चैंपियनशिपल यूएसए फीनिक्स, परिजोजना में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मिलेगा मौका। कोंडागांव में स्टूडियो 27 में गरीब आदिवासी बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में बच्चे डांस एवं नृत्य सिख रहे है।

ये जायेंगे मुंबई:- मुंबई में ग्रैंड फिनाले में जिले 11 लोग जायेंगे। जिसमें ज्योति घोष, कमेश दास, सोंटू नायक, राहुल मनिक, राहुल राज स्टूडियो 27 से बच्चों के साथ जायेंगे। ऑडिशन में वंशिखा अरोरा, मिशेल, गुंजन देविका, ख्वाइस चक्रवर्ती, निमिशा बनर्जी के अलावा इनके मेंटर कमेश दास और सोंटू नायक भी लेंगे भाग।

ज्योति घोष संचालिका स्टूडियो 27 :- ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए हमने नृत्य की सिखाने के लिए स्टूडियो 27 शुरू किया है। अभी 30 बच्चों को सिख रहे है। कामेश दास और ज्योति घोष ने कोरियो ग्राफ्कि किया था। जिसके कारण अब जिले के बच्चो मुंबई में लहरायेंगे बस्तर का परचम। वहीं संचालिका स्टूडियो 27 ने बताया कि जब हम लोग मुंबई में 26 से 30 दिसंबर को जायेंगे, जो उसके लिए लगभग 2 लाख रूपए का खर्च आयेगा, हम लोग गरीब बच्चों को डांस सिख रहे हैं, बच्चे इतने अधिक रूपए नहीं दे सकते है। उनकी ड्रेस, और रूकने , खाने का खर्च काफी आयेगा। उसके लिए हमें पैसे की जरूरत पड़ेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *