मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से जशपुर के गांवों में बढ़ी रफ्तार, 11 बसों से हजारों ग्रामीणों को लाभ

रायपुर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत जशपुर जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया गया है। योजना के अंतर्गत जिले में वर्तमान में 11 बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा सुविधा मिल रही है।

जिला परिवहन कार्यालय के अनुसार, बस सेवाएं कैलाशगुफा-बगीचा, सन्ना-चम्पा, कोतबा-बुलडेगा, तेलाईन-फरसाबहार, रनपुर-कांसाबेल, दोकड़ा-दुलदुला, जशपुर-हर्री, जशपुर-बिचीटोली, जूनाडीह-बासनतला, पत्थलगांव-नारायणपुर और दुलदुला-अबिरा मार्गों पर संचालित हो रही हैं।

छात्रों, किसानों और श्रमिकों को मिल रही सुविधा

बस सेवा शुरू होने से दूरस्थ गांवों का संपर्क मुख्य बाजारों, स्कूल-कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों से बेहतर हुआ है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आने-जाने, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने और श्रमिकों को रोजगार स्थलों तक पहुंचने में आसानी हो रही है।

कम किराए में बेहतर परिवहन सुविधा

योजना के बाद ग्रामीणों की निजी वाहनों और महंगे साधनों पर निर्भरता कम हुई है। नियमित बस सेवा से लोगों के समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच

ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को भी इसका सीधा लाभ मिल रहा है। अब वे कम समय और कम खर्च में अस्पतालों तक पहुंच पा रहे हैं, जिससे समय पर इलाज मिलना आसान हुआ है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना जशपुर जिले में केवल परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और बेहतर संपर्क का माध्यम बनकर उभर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *