मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन महीने के पहले दिन मानसरोवर मंदिर पहुंचकर पूजा की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन महीने के पहले दिन मानसरोवर मंदिर पहुंचकर पूजा की. हिंदू धर्म में सावन या श्रावण माह को भगवान भोलेनाथ की भक्ति का महीना माना गया है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में गंगा स्नान, भगवान शिव की आराधना की जाती है। सावन महीने में सोमवार के दिन व्रत रखने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। इस महीने में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। पावन सावन का महीना शुरू हो रहा है। इस बार सावन माह 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। 2022 में सावन मास में 4 सोमवार आ रहे हैं। सोमवार के दिन विधिवत शिव पूजन बहुत फलदायक माना जाता है। इस साल सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है। सावन महीना 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को यानी सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त हो जाएगा। सावन के महीने में ही कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त गंगा नदी से पवित्र जल भरते हैं और लंबी यात्रा करके शिव जी को जल अर्पित करते हैं।
https://twitter.com/i/status/1547447107619278848

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *