रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर पहुंचे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उनका स्वागत करते हुए प्रदेश आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
केंद्रीय मंत्री के प्रवास के दौरान दुर्ग जिले के पुलगांव स्थित महेश कॉलोनी में जनसभा तथा भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा में शामिल होने का कार्यक्रम भी निर्धारित था।
मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री की यह मुलाकात उनके छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान हुई।