विधायक बृजमोहन अग्रवाल के यहां विवाह समारोह मे शामिल होगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

रायपुर: प्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल की पुत्री डॉ. शुभकीर्ति अग्रवाल का विवाह आज राजधानी रायपुर में होगा। इसके लिए कृषि कॉलेज के सामने 45 एकड़ में बड़ा डोम बनाया गया है। विवाह में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इसमें कई केंद्रीय मंत्री और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कुछ राज्यों के राज्यपाल भी शामिल होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के कई मंत्री भी आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का राजनीति के क्षेत्र में कद बड़ा माना जाता है, वे छत्तीसगढ़ के पहले मप्र में भी मंत्री रहे हैं। ऐसे में उनकी पुत्री के विवाह की बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। विवाह के लिए किसी भी होटल की जगह कम पड़ सकती है, इसे देखते हुए कृषि कॉलेज के सामने 45 एकड़ में भव्य डोम बनाया गया है, ताकि विवाह समारोह में आने वालों को परेशानी न हो। वहां पर पार्किंग की व्यवस्था भी बड़े पैमाने पर की जाएगी।

विवाह समारोह में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ वीआईपी आएंगे। अब तक जिनका आना तय हुआ है, उनमें सबसे अहम मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्री हैं। चौहान अपने मंत्रियों के साथ सोमवार की रात 8 बजे यहां पहुंचेंगे। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सभी रात को ही वापस लौट जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, डी. पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश, छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, संजय जोशी पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री, अरुण सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, रेणुका सिंह, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, मप्र के स्पीकर गिरीश गौतम आएंगे, वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजधानी पहुंच चुके हैं। इसी के साथ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, रितेश्वर महाराज भी विवाह समारोह में शामिल होने आएंगे। प्रदेश भाजपा के सारे नेता, पूर्व मंत्री, विधायक और सांसद भी शिरकत करेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *