मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की प्रथम महिला राज्यपाल और सुप्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू की 02 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। नायडू के कृतित्व को याद करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नायडू ने स्वतंत्रता संग्राम के कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। महिलाओं की जागरूकता की दिशा में भी उन्होंने कई काम किए। बघेल ने कहा कि भारत कोकिला के नाम से प्रसिद्ध नायडू ने अपनी लेखनी के बल पर एक अलग पहचान बनायी। उनकी रचनाएं और विचार हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *