महानवमी पर मुख्यमंत्री चौहान ने किया कन्या पूजन

भोपाल। शहर भर में नवरात्रि की धूम देखी जा रही है। नवरात्रि उत्सव के चलते भक्त माँ की आरधना में लीन है। माँ की पूजा अर्चना कर देवी को प्रसन्न करने का प्रयास भक्तों द्वारा किया जा रहा है। नवरात्र उत्सव के निमित शहर के कई स्थानों पर गरबा व महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।

आपको बता दे की  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मातारानी के परम भक्त है। नवरात्र के चलते आज महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या पूजन , कन्या भोज और हवन संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने आमंत्रित बेटियों के पांव पखारे, उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। और सभी माता रूपी कन्याओं से आशीर्वाद लिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *