मुख्यमंत्री बघेल ने पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर उषा बारले को दी बधाई

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग की अंतर्राष्ट्रीय पंथी एवं पंडवानी गायिका उषा बारले को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि  उषा बारले ने अपनी प्रतिभा से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश और विदेश में पहचान दिलाई है। उन्हें राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *