छत्तीसगढ़ी स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ को मिला भाजपा का समर्थन

किरन्दुल। छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ जिला दंतेवाड़ा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है | रसोईया संघ के हड़ताल में चले जाने से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था चरमराई हुई है | रसोइया संयुक्त संघ की धरना को समर्थन करने भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता धरना स्थल दुर्गा मंडप आवाराभाटा पहुंचे | भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा की जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आयी है प्रदेश भर में विकास पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है आये दिन कभी शिक्षक, सरपंच, स्वास्थ्य कर्मचारी, वन कर्मचारी, लिपिक संघ, भृत्य संघ विभिन्न संगठन धरना पर अनिश्चित्कालीन समय के लिये बैठे रहते है जिसकी जिम्मेदार कांग्रेस सरकार है इस सरकार ने हाथ में गंगाजल लेकर झूठा कसम खा कर जो प्रदेश की जनता से वायदा किया था

उसको पूरा नहीं कर रही है जिसके वजह से ऐसी स्तिथि निर्मित हुई है और अटामी ने रसोईया संघ की मांगो को जायज बताया | प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी,नन्दलाल मुडामी,कमला विनय नाग दीपक बाजपेयी ने भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरने को सम्बोधित कर संघ का उत्साहवर्धन किया | इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप, जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर, मंडल अध्यक्ष श्रवण कड़ती,नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष खीरेन्द्र ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष जयदयाल नागेश, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मंजू छालीवाल,पार्षद लता मरकाम,दंतेश्वरी सोरी,ऊर्दो ठाकुर, मोहन ठाकुर, नीलम ठाकुर, कुंती झरना,संगीता कर्मा,सुमन ठाकुर, लक्ष्मी यादव, निखिल नाग, जलंधर नाग एवं अन्य पदाधिकारी समेत कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *