कुम्हारी नगर के जय महामाया सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय दो दिवसीय देवी जस झांकी प्रतियोगिता का आयोजन 25 व 26 दिसम्बर दिन शनिवार, रविवार को किया गया।
इस प्रतियोगिता में अंचल की 21 मंडलियों ने भाग लिया जो कि लगातार दो दिनों तक भगवान की महिमा का वर्णन किया। आयोजन बाजार चौक स्थित बालक प्राथमिक स्कूल प्रांगण में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार दिए गए। जिसमें प्रथम पुरस्कार 11000 रुपए, द्वितीय 7100 रुपए और तृतीय 5100 रुपये थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष बंछोर ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों को आयोजन में सम्मिलित होने पर बधाई, शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन जगन बाबा एवं बलराम वैष्णव ने करते हुए उद्घोषक की भूमिका में सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर आयोजक समिति के अध्यक्ष नेतराम यादव, सचिव चुम्मन यादव, कोषाध्यक्ष सरोज पटेल, संतराम देवांगन गौरव पटेल, परस पटेल एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। हेमलाल निर्मोही ने निर्णायक की भूमिका में महत्वपूर्ण अपना योगदान दिया।
