छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नवीन का जांजगीर में किया युवा मोर्चा के साथियों ने आत्मीय स्वागत

प्रदेश सह प्रभारी के साथ पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी

सकती- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के सह प्रभारी एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन अपने प्रवास पर 17 जून को सुबह जांजगीर-चांपा पहुंचे, जहां जांजगीर-चांपा की प्रवेश सीमा अकलतरा मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया तो वही कचहरी चौक जांजगीर में भी भाजपा/ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सह प्रभारी सहित पार्टी नेताओं का स्वागत किया, इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन कुमार साय,छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, संभागीय भाजपा संगठन प्रभारी कृष्णा राय,छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू,प्रदेश भाजपा मंत्री ओपी चौधरी,सांसद गुहाराम अजगळे,जिला सह प्रभारी इन्द्रजीत सिंह गोल्डी सहित अन्य नेतागण मौजूद थे, इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी के जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा की बहनों ने उन्हें तिलक लगाकर स्वागत किया तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल सहित साथियों ने भी उनका स्वागत किया, जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश सह प्रभारी के आगमन पर उन्होंने सर्वप्रथम भाजयुमो के संभागीय प्रभारी, सह प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया

 

तत्पश्चात प्रदेश भाजयुमो के पदाधिकारियों की बैठक का भी उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन किया, इस दौरान मंच पर भी आगंतुक नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा के विधायक नारायण चंदेल,जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे,ओपी चौधरी,अनुराग सिंहदेव,अमित साहू श्री प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ल,एवं प्रदेश भाजयुमो के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के रूप में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, तथा हम सभी युवा मोर्चा के साथी भी इस विशेष अभियान में अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक दें, साथ ही संगठनात्मक रूप से हम सभी बूथ स्तर पर पूरी मजबूती के साथ कार्य करें जिससे आने वाले विधानसभा 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ प्रदेश में हमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में सफलता मिल सके, वही बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए

 

केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस नीत सरकार की विफलताओं तथा जनविरोधी नीतियों की भी चर्चा की तथा इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी विभिन्न जिलों से काफी संख्या में पहुंचे हुए थे, जिनका जांजगीर-चांपा जिला एवं नगर मंडल की ओर से पंजीयन करते हुए उनका स्वागत अभिनंदन किया गया, तत्पश्चात प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा के जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए संगठनात्मक चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए,जांजगीर चाम्पा विधायक नारायण चंदेल की ओर से प्रदेश सह प्रभारी नितिंन नवीन को कोसा कांसा कंचन की नगरी चाम्पा की प्रसिद्ध कांसे की थाली एवम कोसे की शाल एवम आगंतुक अतिथियों को भी कोसे की शाल भेंट की,भाजपा/ भाजयुमो द्वारा 17 जून को आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से भी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा जांजगीर चांपा नगर मंडल से महिला मोर्चा की बहनों ने भी आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत किया

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *