विकास की पटरी पर दौड़ता छत्तीसगढ़: अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि प्रदेश आज विकास की पटरी पर तेज़ी से अग्रसर है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ₹8741 करोड़ की खरसिया-नवा रायपुर-परमालकसा रेल परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना कुल 278 किलोमीटर लंबी होगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना न केवल छत्तीसगढ़ को ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों से सीधे जोड़ेगी, बल्कि इससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

यह रेल मार्ग राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों को जोड़ते हुए विकास को गति देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और यह परियोजना उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल यात्री परिवहन में सुविधा होगी, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *