पूर्व मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन ने किया शोक व्‍यक्‍त

तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर शोक ब्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन ने विश्राम गृह तिल्दा में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया है। स्वर्गीय नंदकुमार बघेल 89 वर्ष के उम्र में भरा परिवार छोड़कर परमात्मा में विलीन हो गये है। वे करीब तीन महिने से अस्वस्थता के चलते बालाजी हास्पीटल में एडमिट था। जो सोमवार को प्रातः 06 बजे अंतिम सांस लिया है। उसके निधन पर छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिलाध्यक्ष रायपुर शैलेश सिंह राजपूत , विधानसभा मिडिया प्रभारी अजय नेताम , ब्लाक उपाध्यक्ष अविनाश वाधवा, विधानसभा सचिव पवन बघेल  ब्लाक कोषाध्यक्ष हरि मार्कंडेय, शिव निर्मलकर सिमगा ब्लाक प्रमारी थानेश्वर साहू , ओंकार साहू ,लोकेश पटेल ,हेमंत साहू, प्रकाश जोशी सहित अन्य पत्रकार शोक ब्यक्त करते हुए शोक सभा आयोजित किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *