छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 के प्रारूप के अनुमोदन पर छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

सकती- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 17 मार्च को विधानसभा की समिति कक्ष में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किये जाने पर प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार संघ छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा है कि मीडिया कर्मियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी, मुखमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए कार्य से जल्द ही मीडिया कर्मियों को सुरक्षा कवच मिलेगा

छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रतिनिधियों ने भी सुरक्षा विधेयक के मसौदे पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखे थे। यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एन आर के पिल्लई,प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा,प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य,प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सारस्वत,प्रदेश महासचिव कन्हैया गोयल,प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी,प्रदेश सलाहकार अनिल द्विवेदी,प्रदेश सलाहकार अनिल साखरे,प्रदेश सलाहकार मेघनाथ जोशी,प्रदेश सलाहकार अश्वनी पटनायक,प्रदेश सचिव जितेंद्र नामदेव,प्रदेश सचिव विपुल कन्हैया,प्रदेश संयुक्त सचिव तिलका साहू,प्रदेश संगठन सचिव मुन्नीलाल अग्रवाल,प्रदेश संगठन सचिव सुशील तिवारी ने मीडिया कर्मियों के प्रति सहृदयता रखने वाले मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *