छत्तीसगढ़ प्रभारी जोसफ जॉन हुकिन्स ने मोदी जी की सरकार सब का साथ, सब का विकास और सबका विश्वास कार्य की समीक्षा की

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रभारी जोसफ जॉन हुकिन्स अपने दो दिवसीय दौरे में रायपुर व महासमुंद जिलो की बैठक में यह कहा कि केन्द्र में भाजपा की मोदी जी की सरकार सब का साथ, सब का विकास और सब का विश्वास की नीति पर अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। हुकिन्स ने कहां की अल्पसंख्यक वर्ग कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति से थक चुका है इस लिए वह भाजपा से जुड रहा है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा को हर पदाधिकारी को बूथ में जा कर बूथ को और मजबूत करना है।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी डॉ सलीम राज, मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, भाजपा जिला मंत्री अकबर अली, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नजमा अजीम, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान, प्रदेश महामंत्री शहिद खान, व शकील अहमद, रायपुर ग्रामीण प्रभारी एव प्रदेश कार्य समिति सदस्य इकराम खान ,प्रदेश मंत्री सैय्यद रजा, प्रदेश कोषाधयक्ष ई. मख्मूर खान, प्रदेश मत्री रष्मीत खुराना, प्रदेश कार्यालय मंत्री असगर अली, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री गगन सिह,व दोनो जिला अध्यक्ष रायपुर जसपाल रंधावा, महासमुंद जिला अध्यक्ष आबिद खान एवं मोर्चा के शहर व मण्डल के सभी पदाधिकारी व कार्यकारणी उपस्थित।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *