छत्तीसगढ़: आज देर शाम अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में अचानक बदले मौसम के बाद लोगों को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत मिली है। बदले मौसम की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज छग के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ व बारिश की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। इससे पहले सोमवार शाम को आई अंधड़ व बारिश के कारण मंगलवार को राजधानी रायपुर में रात के पारे में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। प्रदेश में सर्वाधिक गर्म मुंगेली रहा। वहां का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर की तपिश के बाद मंगलवार शाम को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटे व हल्की बारिश हुई। आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश में मौसम इसी तरह रहेगा। दोपहर तपेगा और शाम को हल्की वर्षा होगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य है। इसी प्रकार, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *