छत्‍तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, एक सप्ताह बढ़ी धान खरीदी की तिथि

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। किसानों के हितों का ध्‍यान रखते हुए मुख्‍यमंत्री ने धान खरीदी की तिथि एक सप्‍ताह तक बढ़ा दी है। वहीं इस घोषणा से किसानों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। बता दें कि पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी की आखिरी तारिख तय की गई थी। अब एक सप्‍ताह तक समय सीमा बढ़ा दी गई है।

बता दें कि प्रदेश में बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश के चलते धान खरीदी रोकनी पड़ी थी। इसके बाद फिर से धान खरीदी प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं 31 जनवरी आखिरी दिन तय किया गया था धान खरीदी करने के लिए, लेकिन अब सीएम की घोषणा के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है।

अब तक 77 फीसद से अधिक हो चुकी धान की खरीदी

छत्‍तीसगढ़ में राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य अब तक निर्धारित लक्ष्य से करीब 77 प्रतिशत से अधिक की खरीदी हो चुकी है। छत्‍तीसगढ़ राज्य में अब तक 19 लाख 43 हजार 603 किसानों से 81 लाख 45 हजार 532 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 14,907.14 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 42.13 लाख टन धान का उठाव हो चुका है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *