रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन है। आज सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य संपन्न होंगे। दिन का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा रहेगा।