सक्ति जिले से राज्य स्तरीय गणित विज्ञान सेमिनार के लिए छबीलाल राठौर एवं विजय दिवाकर का हुआ चयन, जिला शिक्षा अधिकारी ने दी चयनित शिक्षकों को बधाई

सक्ती-छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवम् प्रशिक्षण परिषद छतीसगढ़ रायपुर के निर्देशन में 20 वीं राज्य स्तरीय विज्ञान गणित पर्यावरण प्रदर्शनी एवम् 49 वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान गणित प्रदर्शनी एवम् पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन विकास खण्ड स्तर से संभाग स्तर तक ऑनलाइन/ऑफ़ लाइन प्रतियोगिता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर के उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान कॉलेज में हुआ जहाँ सभी जिले रायगढ़,बिलासपुर कोरबा,सक्ति, जांजगीर चाम्पा के बहुत से शिक्षक एवम् छात्र छात्राएं शामिल हुए ,जिसमे हमारे  सक्ति जिले से दो शिक्षको का चयन राज्य स्तरीय  SCERT RAIPUR प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है,जिसमे छबिलाल राठौर व्याख्याता शासकीय उ मा वि पोरथा का विज्ञान संगोष्ठी में एवम् विजय दिवाकर शिक्षक ,शासकीय पूर्व मा वि टेमर का गणित टीएलएम प्रदर्शनी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ

सक्ति ज़िले के सभी चारो विकास खण्ड जैजैपुर,डभरा,मालखरौदा एवम्  सक्ति का प्रर्दशनी कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल खरे एवम्  सक्ति जिला  के नोडल अधिकारी पी. एस. राव प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल नवापारा खुर्द एवम् सुरेश जायसवाल प्राचार्य शासकीय उ.मा. वि. खैरा, द्वारा विशेष मार्गदर्शन एवम् सहयोग प्रदान किया गया था,सक्ति जिले के चयनित प्रतिभागियो को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शुभकामनाये दी गई

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *