अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की चेन्नई शाखा ने मनाया गौ ग्रास दिवस

सक्ती-जब दे दिया गौ माता को गौग्रास-मिल गया सब देवों का आशीर्वाद के सिद्धांत को मानते हुए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन चेन्नई ने चेन्नई के पिंजरा पोल ( अयनावरम) में शानदार गौ ग्रास कार्यक्रम का आयोजन किया। करीब 20 सदस्य परिवारों ने सपरिवार इस सेवा कार्य में भाग लेकर गौ सेवा जैसे पुण्य कार्य को परिणित किया,गणेश अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। संयोजक विजय गोयल एवम संदीप अग्रवाल ने सारे कार्यक्रम को सजाया एवम संवारा, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन चेन्नई के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि सचिव तरुण मोदी, उपाध्यक्ष आरती रामगढ़िया, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल , दीपक अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने गौ सेवा कार्यक्रम को सराहा। सुनीता खेमका ने बच्चों को गाय की विशेषताओं से भी अवगत कराया, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की चेन्नई शाखा ने भविष्य में और बड़े स्तर पर इस कार्यक्रम को करने का संकल्प भी लिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *