स्कूलों में मंत्रोच्चार जारी रहेगा, सरकार अपने आदेश पर कायम – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

रायपुर | छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार को लेकर जारी विवाद के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि सरकार अपने आदेश पर कायम है और फिलहाल स्कूलों में मंत्रोच्चार की व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रहेगी।

रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने के उद्देश्य से मंत्रोच्चार का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस आदेश के खिलाफ कुछ आदिवासी संगठनों, ईसाई संस्थाओं और कांग्रेस द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, लेकिन सरकार अपने फैसले पर कायम है।

मंत्री ने कहा कि मामले में अदालत जो भी निर्णय देगी, सरकार उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई करेगी। तब तक स्कूलों में मंत्रोच्चार पूर्ववत जारी रहेगा।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सत्र 2026-27 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को मिली राहत का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र के बीच सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, यदि इच्छुक हों, तो सत्र समाप्त होने तक विद्यालय में शिक्षण कार्य जारी रख सकेंगे। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और शैक्षणिक व्यवस्था में निरंतरता बनी रहेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *