शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन हुआ था। हर साल कृष्ण भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करेते हैं। इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 30 अगस्त, दिन सोमवार को पड़ रहा है। भगवान कृष्ण को विष्णु जी का पूर्णावतार मना जाता है। मान्यता है कि जन्माष्टमी तिथि के दिन भगवान कृष्ण का विधि पूर्वक पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सिद्धियों की भी प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में जिनका जाप करने से कृष्ण जी से मन मुताबिक फल प्राप्त किया जा सकता है..
1-‘कृं कृष्णाय नमः’
ये भगवान कृष्ण का मूल मंत्र है, जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का जाप करने से कृष्ण जी की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। भगवान कृष्ण का यह मंत्र सभी कष्ट और संकट दूर करने वाला है। इस मंत्र के जाप से रूका हुआ धन भी प्राप्त होता है।
2- ‘गोवल्लभाय स्वाहा’
इसे भगवान कृष्ण का सप्ताक्षर मंत्र कहा जाता है, इस मंत्र का जाप करने से संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है। पूर्ण सिद्धि प्राप्ति के लिए इस मंत्र का सवा लाख बार जाप करना चाहिए।
3- ‘क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः’
भगवान कृष्ण का यह मंत्र धन-धान्य में वृद्घि करने वाला है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का जाप करने तथा बाद में पूर्णाहुति का हवन करना चाहिए। ऐसा करने से माधव कृष्ण धन संबंधी सभी अभिलाषाएं पूरी करते हैं।
4- ‘ॐ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय’
भगवान कृष्ण का यह मंत्र परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाला है। इस मंत्र के जाप से वैवाहिक जीवन में आने वाले सभी कष्ट और संकट दूर होते हैं।
5- ‘ॐ नमो भगवते नन्दपुत्राय आनन्दवपुषे गोपीजनवल्लभाय स्वाहा’
कृष्ण जी का यह मंत्र सर्व कल्याण और आनंद प्राप्ति का मंत्र है। इस मंत्र का जाप करने से सभी मनोवाछिंत फल की प्राप्ति होती है।